चंडीगढ़, 1 अप्रैल: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा 1,100 करोड़ रुपये के बड़े निवेश की घोषणा की गई है, जिससे राज्य के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा क्षेत्र को महत्वपूर्ण गति मिलेगी। मंत्री ने जानकारी दी कि इस निवेश में 700 करोड़ रुपये स्टील सेक्टर में लगाए जाएंगे, जो मुख्य रूप से जोगिंद्रा कास्टिंग्स और वर्धमान आदर्श के माध्यम से होंगे। वहीं, 400 करोड़ रुपये जोगिंद्रा ग्रीन इंडिया के जरिए नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश किए जाएंगे।
रोजगार और उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी
संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस विस्तार से जोगिंद्रा ग्रुप का टर्नओवर 3,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों की संख्या 1,800 से बढ़कर 3,000 होने की संभावना है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रीन ऊर्जा क्षमता 37 मेगावाट से बढ़कर 120 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।
मंडी गोबिंदगढ़ बनेगा औद्योगिक हब
मंत्री ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़, जो पहले से ही पंजाब के स्टील उद्योग का प्रमुख केंद्र रहा है, इस निवेश के बाद और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यह विस्तार क्षेत्र को फिर से औद्योगिक विकास के मुख्य केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। 1992 में स्थापित जोगिंद्रा ग्रुप उत्तरी भारत का एक प्रमुख औद्योगिक समूह है, जो स्टील निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और अब ग्रीन ऊर्जा में भी तेजी से विस्तार कर रहा है। इस ग्रुप का नेतृत्व सीएमडी आदर्श गर्ग, डायरेक्टर संजय गुप्ता और निमित गुप्ता कर रहे हैं।
संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश पंजाब की प्रगतिशील नीतियों और उद्योग-अनुकूल वातावरण में निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने दोहराया कि भगवंत मान सरकार कारोबार को आसान बनाने, पर्यावरण-अनुकूल निवेश को बढ़ावा देने और राज्य में सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी देखें : पंजाब में आज से नशा और सामाजिक-आर्थिक जनगणना शुरू

More Stories
पंजाब पुलिस को 508 इमरजेंसी वाहन मिले, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
पंजाब एकमात्र राज्य, जिसे नहीं मिली अपनी राजधानी : हरसिमरत कौर बादल
‘शानदार 4 साल’ मुहिम को नई रफ्तार देगी आप यूथ विंग: परमिंदर सिंह गोल्डी