नई दिल्ली, 1 अप्रैल : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Sanjay Dutt इन दिनों विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनके मालिकाना हक वाले एक रेस्टोरेंट में परोसी जा रही एक ड्रिंक को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कॉकटेल के गिलास में जिंदा मछली रखकर परोसा जा रहा है, जिसके चलते अभिनेता पर “पशु क्रूरता” के आरोप लगाए जा रहे हैं।
संजय दत्त के रेस्टोरेंट पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि यह रेस्टोरेंट संजय दत्त और उद्यमी Abhimanyu Jakhad ने हाल ही में शुरू किया था। गैलेक्सी थीम वाले इस रेस्टोरेंट का नाम Alta Stella है। शुरुआत में इसके शानदार इंटीरियर की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन अब वायरल वीडियो के चलते यह विवादों में आ गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉकटेल के अंदर जिंदा मछली डाली गई है और कुछ क्लिप्स में मछली वाले गिलास को आग भी लगाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है: “यह कोई थीम नहीं, बल्कि क्रूरता है। यह क्रिएटिविटी नहीं है। मुंबई के एक बार (@altastellamumbai) ने डाइनिंग टेबल पर गिलासों में जिंदा मछलियां रखना शुरू कर दिया है। जब मछलियों को पानी से बाहर निकाला जाता है, तो वे तुरंत नहीं मरतीं, बल्कि 24 मिनट तक तड़पती रहती हैं। हम किस दिशा में जा रहे हैं? मनोरंजन के नाम पर ऐसा शोषण खतरनाक है।”
वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और आम लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

More Stories
आरजी केस में टीएमसी पूर्व विधायक निर्मल घोष ओडिशा से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ चयन के लिए इंटरव्यू पूरा