चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: चुनाव में कथित धांधली और वोट चोरी मामले तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में नया आवेदन दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर नया आवेदन दाखिल किया है। उन्होंने चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है।
राहुल गांधी एसआईआर फॉर्म 6 और ईसीआईनेट को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल आवेदन में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीनों चुनाव आयुक्तों से जानकारी भी मांगी गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि देशभर में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया शुरू करने और इससे जुड़े फैसले लेने में क्या सभी चुनाव आयुक्तों की सहमति थी इसका रिकॉर्ड सामने आना चाहिए।
वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में नया आवेदन दाखिल किया है। इस आवेदन में उन्होंने चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। राहुल गांधी और अन्य याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को इन सवालों के जवाब हलफनामे के जरिए देने का निर्देश दिया जाए। इस आवेदन में मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की भूमिका को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं।
याचिकाकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि देशभर में एसआईआर शुरू करने का फैसला चुनाव आयोग ने एक साथ मिलकर कब और कैसे लिया था। क्या इस फैसले पर तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति थी। अगर सहमति थी तो उससे जुड़े दस्तावेज और फाइलें कहां हैं।
अर्जी में चुनाव आयोग के उस जवाब पर भी सवाल उठाया गया है जिसमें कहा गया था कि एसआईआर से जुड़े आदेश आयोग के सभी सदस्यों की सहमति से जारी किए गए थे। याचिकाकर्ताओं ने पूछा है कि इस सहमति की तारीख क्या थी और फैसला किस बैठक या फाइल के जरिए लिया गया था।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
अमित शाह बोले- राहुल गांधी ने भारत को बदनाम किया, भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी
चुनाव आयोग के आदेश पर यूपी में 55 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
जनगणना-2027 के तीसरा चरण का सीएम योगी ने किया शुभारंभ