रेवाड़ी, 24 जुलाई 2026: रेवाड़ी में शुक्रवार को जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बैठक में उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को अंशल सिटी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए।
इससे पहले HUDA विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि आप लोग ग्रीवेंस में शिकायत आने का इंतजार क्यों करते हैं। जिन शिकायतों का समाधान तत्काल होना चाहिए, वे दशकों से लंबित पड़ी हैं।
मंत्री ने बाल भवन में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रेवाड़ी में जलभराव की समस्या पर वे अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। उन्होंने बताया कि मौसम शुरू होने से पहले ही अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
सेक्टर-19 निवासी मनजीत कुमार ने बताया कि उन्हें 2011 में प्लॉट नंबर 233 आवंटित हुआ था। अप्रैल 2021 में विभाग ने उन्हें ऑन पेपर पोजीशन भी दे दी, लेकिन आज तक उन्हें ग्राउंड पर प्लॉट नहीं मिला। बार-बार दफ्तर के चक्कर काटने के बावजूद अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे।
मंत्री इस पर नाराज हो गए और अधिकारियों से पूछा, “क्या प्लॉट पर इनकी आने वाली पीढ़ियां मकान बनाएंगी?”
उन्होंने कहा कि जब पैसे जमा करवा दिए गए तो 2 दशक बाद भी प्लॉट क्यों नहीं मिला। आप लोग सही से काम करें तो लोगों को यहां आने की जरूरत ही नहीं पड़े।
मंत्री ने अगली सुनवाई से पहले समस्या का समाधान करने और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
यह भी देखें: बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

More Stories
आज गुरुग्राम दौरे पर हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, कई अहम बैठकें
यमुनानगर में सोशल मीडिया पर मूवी लिंक पर क्लिक करने से 1.76 लाख रुपये की ठगी
कुरुक्षेत्र में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहुंचे, 11 शिकायतों पर होगी सुनवाई