नई दिल्ली, 11 फरवरी : फिल्म इंडस्ट्री पर एक बार फिर अंडरवर्ल्ड का साया मंडराता नजर आ रहा है। निर्देशक रोहित शेट्टी के बाद अब अभिनेता रणवीर सिंह को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई है। मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी गई है।
अंडरवर्ल्ड के निशाने पर बॉलीवुड अभिनेता
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह को एक अज्ञात शख्स की ओर से व्हाट्सऐप वॉइस नोट भेजा गया। इसमें कथित तौर पर तुरंत करोड़ों रुपये का भुगतान करने की धमकी दी गई है। वॉइस नोट भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है।
रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वॉइस नोट भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अब तक अभिनेता की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रोहित शेट्टी के घर चली थीं गोलियां
कुछ दिन पहले ही मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर आधी रात को फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। लगातार मिल रही धमकियों से बॉलीवुड में चिंता का माहौल बना हुआ है। यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स को भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। गायक और रैपर हनी सिंह को भी पूर्व में इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा था।
यह भी देखें : प्रभास की ‘स्पिरिट’ से दीपिका के बाद अब एक ओर सितारा क्यों हुआ आउट?

More Stories
प्रभास की ‘स्पिरिट’ से दीपिका के बाद अब एक ओर सितारा क्यों हुआ आउट?
भारत की इंग्लैंड पर जीत पर अमिताभ बच्चन ने मनाई खुशी
‘घूसखोर पंडत’ के डायरैक्टर और टीम पर केस दर्ज, शांति भंग करने का आरोप