चंडीगढ़, 20 मार्च : हरियाणा में दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर विवादों में घिरे मशहूर रैपर Badshah को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर वापस ले लिया है। बादशाह गुरुवार सुबह पंचकूला में पुलिस के सामने पेश हुए और जांच में सहयोग किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके रुख को संतोषजनक मानते हुए मौके पर ही जमानत दे दी।
हाई कोर्ट को दी गई जानकारी
मामले की सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने Punjab and Haryana High Court को बताया कि बादशाह अब जांच में शामिल हो चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि लुकआउट सर्कुलर वापस लिया जा रहा है। बादशाह ने ‘टटरी’ गाने से जुड़े विवाद में जारी लुकआउट नोटिस को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
इसी विवाद के चलते हरियाणा में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के बाद अब बादशाह को बड़ी कानूनी राहत मिल गई है, जिससे उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की संभावना टल गई है।
यह भी देखें : बड़े डिफॉल्टर किसानों की जमीन नीलामी के लिए तारीखें तय

More Stories
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: 25 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन : भगवंत मान
बारिश और तेज हवाओं से फिर बढ़ी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी
मोहाली में 42 करोड़ की बायोफाउंड्री का शिलान्यास, भारत में पहली समर्पित सुविधा