नई दिल्ली, 13 फरवरी : 2026 टी-20 विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए रियान पराग को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। पराग अब संजू सैमसन की जगह टीम की कमान संभालेंगे। सैमसन फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।
रियान पराग ने 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से लगातार राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं। सात सीजन से टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे पराग को फ्रेंचाइजी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है।
कप्तानी का अनुभव भी मौजूद
पराग के पास कप्तानी का अनुभव भी है। पिछले सीजन में संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली थी। आईपीएल के 18वें सीजन में उन्होंने आठ मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को दो जीत और छह हार का सामना करना पड़ा।
बल्ले से दमदार प्रदर्शन
रियान पराग ने अब तक 84 आईपीएल मैचों में 141.84 के स्ट्राइक रेट से 1,566 रन बनाए हैं, जिनमें सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024 सीजन में देखने को मिला, जब उन्होंने 149.21 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए। पिछले सीजन में उनका स्ट्राइक रेट बढ़कर 166.52 हो गया था। आईपीएल 2025 में पराग ने 14 मैचों में 393 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल रहा।
राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद है कि युवा जोश और अनुभव के संतुलन के साथ रियान पराग टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

More Stories
टी-20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश में नया विवाद
51 खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, विराट–रोहित को झटका
भारत पाकिस्तान टी-20 : मुम्बई से कोलंबो हवाई किराया 60 हजार से पार