January 1, 2026

रदरफोर्ड–ब्रेविस के तूफान से प्रिटोरिया कैपिटल्स की SA20 में पहली जीत

रदरफोर्ड–ब्रेविस के तूफान से प्रिटोरिया...

नई दिल्ली, 1 जनवरी : शेरफेन रदरफोर्ड (47* रन और 4 विकेट) और देवाल्ड ब्रेविस (36*) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स ने SA20 में अपनी पहली जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गए मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एमआई केपटाउन को 85 रनों के बड़े अंतर से हराया। तीन मैचों में प्रिटोरिया की यह पहली जीत थी।

इस जीत के असली हीरो शेरफेन रदरफोर्ड रहे, जिन्होंने 6 छक्कों की मदद से सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए और फिर 24 रन देकर 4 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। रदरफोर्ड को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

छह गेंदों में छह छक्के लगाने पर चर्चा

रदरफोर्ड और ब्रूइस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। छक्कों की यह श्रृंखला पारी के 18वें ओवर में शुरू हुई। 18वां ओवर (कार्बिन बॉश): ड्यूवाल्ड ब्रेविस ने ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े। 19वां ओवर (ड्वेन प्रिटोरियस): इसके बाद, रदरफोर्ड ने अगले ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के लगाकर 6 गेंदों में 6 छक्कों का कोटा पूरा किया।

ब्रेविस ने बॉश की फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ पर और फिर शॉर्ट पिच गेंद को थर्ड मैन के ऊपर से छक्का मारा। रदरफोर्ड ने प्रिटोरियस की गेंदों को पूरे फील्ड (लॉन्ग ऑफ, स्क्वायर लेग और डीप कवर्स) में चौके-छक्के लगाकर बाउंड्री के पार पहुंचाया।

केपटाउन में रनों की सुनामी

ब्रेविस और रदरफोर्ड की जोड़ी ने आखिरी 3 ओवरों में कहर बरपा दिया। 17 ओवरों के बाद कैपिटल्स का स्कोर 148/5 था, लेकिन इस जोड़ी ने आखिरी 18 गेंदों में 72 रन जोड़कर टीम का स्कोर 20 ओवरों में 220/5 तक पहुंचा दिया। 221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, एमआई केप टाउन की टीम मात्र 14.2 ओवरों में 135 रनों पर ऑल आउट हो गई और प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 85 रनों से मैच जीत लिया।