जालंधर/सुल्तानपुर लोधी, 19 मई : संत अवतार सिंह जी की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निर्मल कुटिया, सीचेवाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक निमंत्रण पत्र सौंपा गया है। संत सुखजीत सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और उन्होंने निर्मल कुटिया, सीचेवाल में उपस्थित होने का आश्वासन भी दिया है।
संत सुखजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए बताया कि संत अवतार सिंह जी की वार्षिक पुण्यतिथि के कार्यक्रमों के दौरान राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी के मार्गदर्शन में बच्चों को गुरबाणी से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर जहां गुरमत समारोह आयोजित किया जाएगा, वहीं हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, गतका व वॉलीबॉल जैसे खेल मुकाबले भी करवाए जाएंगे। संत सुखजीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बताया कि मुख्य वर्षगांठ समारोह 27 मई को होगा, जिसमें संत समाज के नेताओं के अलावा पर्यावरणविद् और अन्य बुद्धिजीवी भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में हरदेव सिंह दौधर, मनोहर सिंह और दया सिंह आदि शामिल थे।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/rakesh-tikait-gets-beheading-threat-rs-5-lakh-bounty-announced/

More Stories
साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से पंजाब के लोगों का दिल जीता : भगवंत सिंह मान
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद