मुंबई, 21 जनवरी : डायरेक्टर आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म के टीजर के लॉन्च के समय, लीड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री सारा अर्जुन के बीच 20 साल के उम्र के अंतर को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस विषय पर मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएँ आईं, जिससे फिल्म की रिलीज से पहले ही यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया।
अब, फिल्म की सफलता के बाद, सारा अर्जुन ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने इस उम्र के अंतर को लेकर अपने अनुभव और विचार व्यक्त किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मुद्दे को लेकर कितनी सहज हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हूं
सारा अर्जुन ने बात करते हुए बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले वो सोशल मीडिया से दूर थीं। इस वजह से उम्र के अंतर को लेकर हुई बहस और आलोचना उन तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा, ‘सारा शोर सोशल मीडिया पर ही है ना, है ना? और मैं वहां ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। मुझे लगता है कि सबकी अपनी-अपनी राय होती है। मैं ‘जियो और जीने दो’ में यकीन रखती हूं। ये उनकी राय है। इससे मेरे विचारों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे कहानी पता थी, बस इतना ही।

More Stories
निक जोनस के परिवार में शोक, बचपन की दोस्त माया किबेल का निधन
गायक बादशाह के खिलाफ केस दर्ज, लुकआउट सर्कुलर की प्रक्रिया शुरू
OTT पर छाई ‘War Machine’, जबरदस्त एक्शन से मचाया धमाल