नई दिल्ली, 7 मार्च : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक जबरदस्त एक्शन फिल्म ने धमाल मचा दिया है। रिलीज के सिर्फ 24 घंटे के भीतर एक्शन थ्रिलर ‘War Machine’ ओटीटी की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म का धुआंधार एक्शन ‘धुरंधर’ को भी कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है।
‘War Machine’ एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर है, जो 6 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई। 1 घंटे 49 मिनट लंबी इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होते ही इसने ओटीटी पर धूम मचा दी और ट्रेंडिंग लिस्ट में ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए नंबर 2 की पोजिशन हासिल कर ली।
‘War Machine’ की कहानी
फिल्म की कहानी अमेरिकी सेना के उन रिक्रूट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक किलिंग मशीन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। वे खुद को एक एलियन डेथ मशीन से बचाने की कोशिश करते हैं।
एक एलीट यूएस रेंजर यूनिट की ट्रेनिंग एक्सरसाइज जंगल में अचानक एक रहस्यमयी और विशाल किलिंग मशीन के खिलाफ जिंदा रहने की जंग में बदल जाती है। फिल्म में दमदार मिलिट्री ड्रामा के साथ क्रिएचर-फीचर एलिमेंट्स का मिश्रण देखने को मिलता है, जिसमें कई शानदार एक्शन सीक्वेंस शामिल हैं।
‘War Machine’ की स्टार कास्ट
पैट्रिक ह्यूजेस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एलन रिचसन मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ स्टीफन जेम्स, ब्लेक रिचर्डसन, डेनिस क्वैड, जय कोर्टनी और एलेक्स किंग भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। इस साइ-फाई एक्शन फिल्म को IMDb पर 6.6 की रेटिंग मिली है और क्रिटिक्स व दर्शकों दोनों की ओर से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

More Stories
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की भारत में 6 दिनों में कमाई 300 करोड़ पार
अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में किया था काम
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, लगाया तीन लाख का जुर्माना