श्रीनगर, 2 फरवरी : श्रीनगर और गुलमर्ग में हुई ताजा बर्फबारी के बाद पूरा कश्मीर क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। बर्फ गिरने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है, वहीं मौसम सुहावना होने के कारण पर्यटकों की आमद में भी इजाफा हुआ है। बर्फबारी के चलते घाटी में ठंड बढ़ गई है। बीती रात तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
पर्यटकों ने लिया बर्फबारी का आनंद
फरीदाबाद से आए पर्यटक नंद किशोर सैनी ने बताया कि कश्मीर आकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि मौसम बहुत अच्छा है और ठंड का अहसास भी अलग ही अनुभव दे रहा है। उन्होंने बताया कि वे जमी हुई डल झील देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, सोनमर्ग में बर्फबारी देखने का अनुभव उनके लिए यादगार रहा। एक अन्य पर्यटक नंद किशोर ने कहा कि ठंड बढ़ने के कारण टोपी और स्कार्फ पहनना जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि रात के समय ठंड काफी बढ़ जाती है और खुले में रहना मुश्किल हो रहा है।
गुलमर्ग-सोनमर्ग में बढ़ा सैलानी आकर्षण
बर्फ से ढके पहाड़, सफेद वादियां और ठंडी हवाओं ने गुलमर्ग और सोनमर्ग को पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बना दिया है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहा तो पर्यटन गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
यह भी देखें : मेरिटोरियस स्कूल में खाना खाने के बाद बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

More Stories
रूस से 6 करोड़ बैरल तेल खरीद, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
क्या सोना अब भी सुरक्षित निवेश? जंग के बीच ट्रंप फैक्टर से बढ़ी उलझन
पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, LPG की कोई कमी नहीं, केंद्र का स्पष्टीकरण