नई दिल्ली, 16 जुलाई 2026: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन भी जारी है। लंबे उपवास के कारण उनका वजन अब तक 9 किलोग्राम से ज्यादा घट चुका है। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने आज इस मामले की सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष जताया।
अदालत ने निर्देश दिया कि सरकारी डॉक्टर सोनम वांगचुक की नियमित जांच करें और डॉक्टरों की सलाह अनुसार उचित हस्तक्षेप करें। इसके साथ ही अदालत ने जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया।
सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि सोनम वांगचुक की सेहत की नियमित निगरानी हो रही है।
तुषार मेहता ने अदालत को आश्वासन दिया कि अब सरकारी चिकित्सक उनकी नियमित जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
अदालत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन कीमती है। किसी भी व्यक्ति को इस तरह अपने जीवन को खतरे में डालकर देखना उचित नहीं है।
ये भी देखें: सोनम वांगचुक से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, AAP ने लोगों से भी प्रदर्शन में शामिल होने को कहा

More Stories
9वीं कक्षा में तीसरी भाषा शुरू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र को दी सलाह
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का एलान- परिसीमन का करेंगे विरोध
माछीवाड़ा: उत्तर प्रदेश से लौटते समय सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 घायल