मोहाली, 6 अगस्त : पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज मामले में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उनके दोनों बेटों हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अगली सुनवाई में पेश होने के नोटिस जारी किए हैं। अगर दोनों भाई 16 सितंबर को अदालत में पेश नहीं होते हैं, तो उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत विजिलेंस ब्यूरो रेंज पुलिस स्टेशन मोहाली में मामला दर्ज किया गया था। पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में धर्मसोत के दोनों लड़कों व अन्य को भी इस मामले में नामजद किया गया था।
यह भी देखें : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, आखिरकार लिया गया अहम फैसला

More Stories
पंजाब में नशे की लत के खिलाफ मेथाडोन बना नया हथियार, 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू
बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT के सामने पेश हुए सुखबीर सिंह बादल
मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च – डॉ. बलजीत कौर