August 8, 2026

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला

भारत-श्रीलंका मैच

गॉल, 08 अगस्त 2026: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में दर्शकों को फ्री इंट्री मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर इसका ऐलान किया है। भारत इस सीरीज में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में जबकि दूसरा मैच कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा।

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों को गेट नंबर-4 से फ्री इंट्री मिलेगी। कोलंबो के SSC मैदान में गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से बिना टिकट एंट्री दी जाएगी। बोर्ड ने दर्शकों से अपील की है कि बड़ी संख्या में मैच देखने आएं।

उपमहाद्वीप में पिछले कुछ सालों में दर्शक टेस्ट मैच देखने स्टेडियम नहीं आ रहे। श्रीलंका में भारत के पिछले दौरे और इसी साल भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में भी भीड़ नहीं पहुंची थी। इसी वजह से श्रीलंका बोर्ड ने यह पहल की है।

ये भी देखें: BCCI ने बढ़ाई फिटनेस की कठिनाई, ब्रोंको टेस्ट का समय घटाया