चंडीगढ़, 12 जून 2026: स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (STC) ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य VIPs के साथ तैनात परिवहन विभाग के लगभग 200 ड्राइवरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
सेक्टर-17 स्थित मुख्यालय में आयोजित इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक ड्राइविंग आदतों को वैज्ञानिक आधार वाली, रक्षात्मक सड़क सुरक्षा कौशलों में परिवर्तित करना था। “कौशल-आधारित ड्राइविंग से वैज्ञानिक ज्ञान तक और आत्मविश्वास से सतर्कता एवं दक्षता तक” विषय के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ड्राइवरों को अत्यधिक दबाव और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना था।
इस प्रशिक्षण के दौरान डिफेंसिव ड्राइविंग पर विशेष जोर दिया गया ताकि ड्राइवरों की सोच को पहले से ही जोखिम प्रबंधन, सड़क पर मौजूद खतरों की त्वरित पहचान तथा तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल की ओर विकसित किया जा सके। इसके अलावा, मानवीय त्रुटियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को बड़े स्तर पर कम करने के लिए ड्राइवरों के मनोविज्ञान और व्यवहारगत बदलावों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य परिवहन आयुक्त परनीत शेरगिल ने कहा, “यह प्रशिक्षण हमारे ड्राइवरों को न केवल तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, बल्कि मानसिक रूप से सजग और अचानक उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
यह भी देखें: Transport Strike: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी, सरकार से बातचीत बेनतीजा

More Stories
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च
भगवंत मान सरकार द्वारा लिखित भरोसे के बाद किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहा धरना समाप्त किया
अमन अरोड़ा ने दुबई सम्मेलन में UAE निवेशकों को पंजाब में निवेश का निमंत्रण, पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा