चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026: पंजाब में सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की समय पर हाजिरी और कामकाज में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगरूर में जीएसटी और एक्साइज विभाग के दफ्तर का दौरा कर चेकिंग की।
दफ्तर पहुंचते ही उन्होंने कर्मचारियों का हाजिरी रिकॉर्ड मांगा और रजिस्टर की जांच की। उन्होंने यह भी देखा कि कर्मचारी तय समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान चीमा ने दफ्तर में हाजिरी व्यवस्था और कामकाज की जानकारी ली।
कर्मचारियों के देर से ड्यूटी पर पहुंचने की आदत पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में समय की पाबंदी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कर्मचारियों की लापरवाही का सीधा असर आम लोगों के काम पर पड़ता है। सरकार का उद्देश्य है कि सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को अपने काम के लिए इंतजार न करना पड़े और फाइलों का निपटारा समय पर हो।
संगरूर के जीएसटी और एक्साइज विभाग के दफ्तर में हाजिरी को लेकर पहले भी ऐसी स्थिति सामने आ चुकी है। 7 अगस्त 2025 को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसी दफ्तर का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी के समय अपनी सीटों पर मौजूद नहीं मिले थे।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
राजा वड़िंग ने बठिंडा में निकाला इंसाफ मार्च, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
ईडी की मोहाली में रेड, अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर-ऑफिस पर छापा
पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सभी जिलों में रहेगा ब्लैकआउट