चंडीगढ़, 23 जनवरी : विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील करते हुए शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 1 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लें।
स. बैंस ने बताया कि प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्रों तथा परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण समय पर आधिकारिक माध्यमों के जरिए जारी किए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पारदर्शी और सुचारू प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है तथा विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

More Stories
पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से तापमान में गिरावट, पठानकोट में येलो अलर्ट
डेरा प्रमुख बाबा धनवंत सिंह की 10 साल की सजा बरकरार, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल भेजा
निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा