मुंबई, 10 जनवरी : ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। सनी देओल के अलावा, इस फिल्म में बाकी सभी कलाकार नए हैं। वरुण धवन सेना अधिकारी, दिलजीत दोसांझ वायु सेना अधिकारी और अहान शेट्टी नौसेना अधिकारी बने हैं। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने के साथ ही प्रशंसकों का उत्साह भी दोगुना होता जा रहा है।
हाल ही में, युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत का किरदार निभाने वाले अहान शेट्टी ने बताया कि फिल्म की रिलीज को लेकर उन पर काफी दबाव है। इसका कारण सनी देओल जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करना नहीं, बल्कि अपने पिता की वजह से है।
फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज़ हुई थी
दरअसल, जेपी दत्ता की मूल फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ सनी देओल भी थे। ‘बॉर्डर 2’ के टीज़र लॉन्च के मौके पर सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी ने कहा था, “मैं ‘बॉर्डर 2’ में अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं। यह मुझ पर दबाव डालता है, जिस तरह से मेरे पिता ने फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) में काम किया था, अगर मैं उसका 10 प्रतिशत भी कर पाऊं, तो मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगा।”
भारतीय नौसेना की वर्दी पहने नजर आ रहे अहान
अहान शेट्टी ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अपने लुक से यह जता दिया है कि वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक तस्वीर में वह भारतीय नौसेना की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं, जिसकी पीठ पर लगी नेमप्लेट पर ‘लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत’ लिखा है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अभिनेत्री अन्या सिंह के साथ नजर आ रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने फिल्म में काम किया है।

More Stories
आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर बनी फिल्म ‘शतक’ मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री
होली सप्ताह रहेगा मनोरंजन से भरपूर, OTT पर रिलीज होंगी ये नई फिल्में
तापसी पन्नू को हीरो ने करवा दिया फिल्म से बाहर, तापसी ने जताई नाराजगी