October 6, 2025

सुनील जाखड़ ने पंजाब को दो बड़े तोहफे देने के लिए केंद्र का आभार जताया

सुनील जाखड़ ने पंजाब को दो बड़े...

फिरोजपुर/चंडीगढ़, 23 सितम्बर : रेलवे ने पंजाब के लोगों को एक अहम तोहफा दिया है। वंदे भारत ट्रेन अब फिरोजपुर से दिल्ली के लिए चलेगी। पंजाब अध्यक्ष सुलिल जाखड़ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि “भारतीय रेलवे ने आज पंजाब को दो बड़े तोहफे दिए हैं। राजपुरा से मोहाली तक नई रेल लाइन दशकों पुरानी मांग थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

इससे पूरे मालवा क्षेत्र से चंडीगढ़ तक रेल संपर्क बेहतर होगा। दूसरा, फिरोजपुर से दिल्ली के लिए एक नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की गई है। मैं इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं।”

आपको बता दें कि यह ट्रेन फिरोजपुर और दिल्ली के बीच बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, और प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही इसे मंजूरी देंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इसकी जानकारी दी है। फिरोजपुर के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग कर रहे थे। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से रवाना होगी और बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली पहुँचेगी।

राजपुरा से मोहाली रेलवे लाइन से मालवा क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। 18 किलोमीटर लंबा यह ट्रैक मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला से होकर गुजरेगा।

यह भी देखें : जीएसटी दरों में कटौती कर मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत : वरिंदर बत्तरा