नई दिल्ली, 14 जुलाई 2026: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को उनके शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि समय रैना अदालत के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने दोनों पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि वे पिछले निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। दोनों को दो सप्ताह के अंदर यह राशि जमा करनी होगी।
कोर्ट ने समय रैना पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अदालत को गुमराह किया है।
इस मामले में यूट्यूबर आशीष चंचलानी पर भी जुर्माना लगाया गया है।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपनी चिंता जताई कि आरोपी अदालती आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं।
यह भी देखें: फिरोजपुर में 5 ग्लॉक पिस्तौल समेत हथियार सप्लायर गिरफ्तार, भारत में तस्करी किए गए हथियार बरामद

More Stories
बांकीपुर उपचुनाव में नया मोड़, तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द
दिल्ली दंगे में आईबी कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड: पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, 6 बरी
नागालैंड में असम राइफल्स की गाड़ी पर IED हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल