नई दिल्ली, 26 फरवरी: जापानी दोपहिया निर्माता Suzuki Motorcycle India ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki eAccess लॉन्च किया है। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है।
कंपनी की ओर से eAccess पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं, जिनके तहत ग्राहकों को कुल ₹19,800 तक की बचत का लाभ मिल सकता है।
कैसे मिलेगी बचत?
जानकारी के मुताबिक, इस स्कूटर पर ₹9,800 तक का फाइनेंस बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके अलावा मौजूदा सुज़ुकी ग्राहकों के लिए ₹10,000 तक का लॉयल्टी बोनस भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं, कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त दे रही है, जिससे ग्राहकों को लंबी अवधि तक मेंटेनेंस और भरोसे का फायदा मिलेगा।
बढ़ती ईवी डिमांड के बीच सुज़ुकी का यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो कम खर्च में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने घर लाना चाहते हैं।

More Stories
सावधान! 8वें वेतन आयोग और FASTag के नाम पर साइबर ठगी
दिल्ली में ‘स्पेशल 26’ स्टाइल फर्जी ED रेड, नौकरानी ने करवाई लूट
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने प्रधानमंत्री मोदी