नई दिल्ली, 23 दिसम्बर : भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश ने भारत में अपनी वीज़ा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी प्रकार की वीज़ा सेवाएं रोकने का फैसला लिया है। इससे पहले अगरतला स्थित बांग्लादेश कांसुलेट ने भी वीज़ा सेवाओं पर रोक लगा दी थी। जानकारी के अनुसार, दोनों मिशनों के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद यह निर्णय लिया गया।
नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि अनिवार्य परिस्थितियों के चलते वीज़ा सेवाएं फिलहाल निलंबित की जा रही हैं। इसी तरह, त्रिपुरा में सहायक हाई कमीशन ने भी रविवार को मिशन के बाहर विरोध प्रदर्शनों के बाद वीज़ा सेवाएं रोकने की घोषणा की थी।
सिलीगुड़ी में निजी वीज़ा ऑपरेटर ने भी सेवाएं रोकीं
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में वीज़ा आवेदनों की प्रक्रिया संभालने वाले ढाका के एक निजी ऑपरेटर ने भी अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। हादी सरकार विरोधी आंदोलनों में अग्रणी भूमिका में थे, जिनके चलते शेख हसीना सरकार दबाव में आ गई थी।
इन प्रदर्शनों के दौरान कुछ समूहों ने भारत के खिलाफ भी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सुरक्षा स्तर पर तनाव और गहरा गया।
यह भी देखें : एयर इंडिया की फ्लाइट ने उड़ान भरने के तुरंत बाद आपातकालीन की लैंडिंग

More Stories
UP होमगार्ड भर्ती: लिखित परीक्षा के नतीजे जारी, 41,424 पदों के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची आ गई
पुणे मर्डर केस में नया खुलासा, सिया और चेतन ने गूगल पर सर्च किया ‘लोहगढ़ डेथ पॉइंट’
दिल्ली में 4 जुलाई को 300 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें जनता को होंगी समर्पित