चंडीगढ़, 1 अप्रैल : पंजाब सरकार ने पावरकॉम और ट्रांसको में डायरेक्टरों की नियुक्ति के लिए योग्यता मापदंडों में बदलाव कर दिया है। 29 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में इस एजेंडे को मंजूरी दी गई, जिससे अब जूनियर अधिकारियों और गैर-तकनीकी विशेषज्ञों के लिए भी रास्ते खुल गए हैं।
जूनियर अधिकारियों को मिला मौका
नई व्यवस्था के तहत अब वे अधिकारी भी डायरेक्टर बन सकेंगे, जो पहले निर्धारित सख्त मानकों पर खरे नहीं उतरते थे। इससे निचले स्तर के अधिकारियों को उच्च पदों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। संशोधित नियमों के मुताबिक, अब डायरेक्टर पद के लिए दो साल मुख्य इंजीनियर या तीन साल निगरानी इंजीनियर/मुख्य इंजीनियर के रूप में अनुभव जरूरी होगा। इसका मतलब है कि तीन साल तक निगरानी इंजीनियर रहे अधिकारी भी डायरेक्टर पद के लिए पात्र हो गए हैं।
तकनीकी अनुभव जरूरी नहीं
नई शर्तों के अनुसार, यदि किसी अधिकारी के पास संबंधित क्षेत्र का विशेष अनुभव नहीं है, तब भी वह डायरेक्टर (जनरेशन) जैसे पद के लिए आवेदन कर सकता है। इससे गैर-तकनीकी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए भी रास्ता खुल गया है। पहले डायरेक्टर (जनरेशन) पद के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 साल का अनुभव और मुख्य इंजीनियर के रूप में अनुभव अनिवार्य था। बिजली एक्ट 2003 के तहत विशेषज्ञता को प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन अब इन शर्तों में ढील दी गई है।
खाली पदों को भरने की तैयारी
नई शर्तों के तहत ऐसे अधिकारी, जिनके पास 20 साल का अनुभव तो है लेकिन मुख्य इंजीनियर के रूप में दो साल का अनुभव नहीं है, वे इन पदों के लिए अयोग्य माने जाएंगे।पावरकॉम में डायरेक्टर (जनरेशन) का पद पिछले साल 4 नवंबर से खाली है। नियमों में बदलाव के बाद अब इस पद को भरने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके अलावा डायरेक्टर (वितरण), डायरेक्टर (कमर्शियल) और ट्रांसको में डायरेक्टर (तकनीकी) के पद भी शामिल हैं।
यह भी देखें : Priyanka Chopra ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, लंगर में की सेवा

More Stories
Priyanka Chopra ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, लंगर में की सेवा
10 लाख का कैशलैस ईलाज देने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना : सेहत मंत्री
प्रदेश के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी : मुख्यमंत्री