दुबई, 1 अप्रैल : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ईरान की अमेरिका और इजरायल से चल रही लड़ाई में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। यूएई का कहना है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण खत्म करके इस समुद्री गलियारे को खोलने के लिए अमेरिका और इजरायल की सैन्य मदद लेने की तैयारी में है। यूएई का मानना है कि अगर वह इस जंग में शामिल होता है, तो वह खाड़ी का पहला देश होगा।
होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए सेना भेजने का प्रस्ताव
वॉल स्ट्रीट जनरल के अनुसार, यूएई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पारित कराने के लिए प्रयासरत है, जो इस तरह की कार्रवाई को अधिकृत करेगा। यूएई के एक अधिकारी ने कहा है कि अमीराती राजनयिकों ने अमेरिका, यूरोप और एशिया की सैन्य शक्तियों से होर्मुज में सेना भेजकर इसे बलपूर्वक खोलने के लिए एक गठबंधन बनाने का आग्रह किया है।
पिछले दरवाजे से निकलने की फिराक में ट्रंप
यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। इस प्रस्ताव में वह ईरान पर हमला करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को बलपूर्वक खोलने की मांग करेगा। यूएई चाहता है कि अमेरिका और यूरोप की सैन्य शक्तियां होर्मुज में सेना भेजकर इस जलडमरूमध्य को खोलवाएं। यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बंद करने की बात कही है और सहयोगियों से तेल खरीदने या खुद होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का आग्रह किया है।
यह भी देखें : कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या

More Stories
लाहौर में निर्माणाधीन इमारत में चल रहे स्कूल की छत गिरी, 14 बच्चों की मौत, 20 घायल
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, पश्चिम एशिया में शांति पर जोर
अमेरिका में भीषण गर्मी, स्वतंत्रता दिवस से पहले कई राज्यों में लंबी लहर, हीट इंडेक्स 46 डिग्री तक