February 5, 2026

कारोबारी के इकलौते बेटे एम.बी.ए. छात्र की गोलीयां मार कर हत्या

कारोबारी के इकलौते बेटे एम.बी.ए. छात्र...

लुधियाना, 24 जनवरी : लुधियाना में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक कारोबारी के इकलौते बेटे और MBA के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। यह वारदात थाना पीएयू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव तलवाड़ा में हुई। जानकारी के मुताबिक, एक युवक मृतक को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके पेट में गोली मार दी गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 24 वर्षीय राजबीर सिंह खैहरा के रूप में हुई है, जो MBA का छात्र था और एक कारोबारी का इकलौता पुत्र था। सूचना मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पीएयू के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखें : सरहिंद के पास दिल्ली–अमृतसर रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश