नई दिल्ली, 28 मार्च : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को नए मालिक मिल गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की इस टीम में कई बड़े कॉरपोरेट समूहों ने मिलकर हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे फ्रेंचाइज़ी के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। इस डील में आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट ग्रुप शामिल हैं। आर्यमन बिड़ला को फ्रेंचाइज़ी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि सत्यन गजवानी वाइस-चेयरमैन होंगे।
विराट कोहली से होगी रणनीतिक चर्चा
वाइस-चेयरमैन गजवानी ने बताया कि वे विराट कोहली से बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोहली के साथ चर्चा का मकसद उनके भविष्य के विज़न और टीम के लक्ष्यों को समझना होगा, ताकि फ्रेंचाइज़ी उनकी सफलता में बेहतर योगदान दे सके। गजवानी ने कहा कि कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और टीम उनके साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित है। डील पूरी होने के बाद उनके साथ विस्तृत बातचीत की जाएगी, जिससे टीम की दिशा तय की जा सके।
कोहली के करियर को लेकर उठ रहे सवाल
अगर कोहली के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और टेस्ट क्रिकेट में भी सक्रिय नहीं हैं। फिलहाल वे सिर्फ वनडे (ODI) फॉर्मेट में खेल रहे हैं। कोहली की बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके करियर की अवधि को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, ‘किंग कोहली’ अब भी अपने अनुभव और प्रदर्शन से टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

More Stories
स्पेन की धुरंधर बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया सन्यास का ऐलान
हर कहानी का ‘विलेन’: फाफ डू प्लेसिस ने की गौतम गंभीर की तारीफ
गैरी करस्टन ने PCB की खुलकर की आलोचना, कहा पेशेवर सम्मान की कमी