February 4, 2026

वर्ल्ड कप की इस प्लेइंग-11 ने छेड़ी नई बहस—चहल के फैसले पर सवाल

वर्ल्ड कप की इस प्लेइंग-11 ने छेड़ी...

नई दिल्ली, 3 फरवरी : पाकिस्तान द्वारा भारत के मैचों के बहिष्कार से जुड़े विवाद के बीच क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें 7 फरवरी पर टिकी हैं, जब विश्व कप की शुरुआत होगी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

चहल की प्लेइंग-11 ने सबको चौंकाया

स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें युजवेंद्र चहल ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है। उनके इन फैसलों ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। चहल ने लगातार फ्लॉप माने जा रहे संजू सैमसन को ओपनर के रूप में चुना है, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को टीम से बाहर रखा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज़ में ईशान किशन ने 215 रन बनाए थे, इसके बावजूद चहल की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। हैरानी की बात यह रही कि चहल ने अपने स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल नहीं किया। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में चुना है।

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।