नई दिल्ली, 24 मार्च : साल 2026-27 का बजट पेश किए जाने से ठीक पहले दिल्ली विधानसभा को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना से राजधानी में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:28 बजे विधानसभा के आधिकारिक ईमेल पर और 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के निजी ईमेल पर धमकी भरे संदेश भेजे गए।
मेट्रो स्टेशन को भी बनाया गया निशाना
धमकी में विधान सभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। धमकी भरे ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू समेत कई उच्च-प्रोफाइल नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वायड की तलाशी
सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग टीमों ने विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया। अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, साइबर टीमें ईमेल के स्रोत की जांच में जुटी हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसी की शरारत है या कोई गंभीर साजिश। घटना के बाद पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
यह भी देखें : भारत के लिए राहत: दो LPG टैंकर होरमूज़ से गुजर रहे, गैस की कमी नहीं होगी

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
तमिलनाडु में आज फ्लोर टेस्ट, CM विजय सदन में साबित करेंगे बहुमत
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़