वाशिंगटन, 13 अप्रैल : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर AI से तैयार एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें ईसा मसीह के रूप में दिखाया गया है। तस्वीर में ट्रंप बाइबिल काल के वस्त्र पहने एक बीमार व्यक्ति को छूकर ठीक करते नजर आ रहे हैं।
पोप लियो XIV से बढ़ा टकराव
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब ट्रंप और पोप लियो XIV के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पोप द्वारा अमेरिका-ईरान युद्ध की आलोचना करने पर ट्रंप ने उन्हें “अत्यधिक उदारवादी” बताते हुए निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि वे पोप के प्रशंसक नहीं हैं और आरोप लगाया कि वे “कट्टरपंथी वामपंथियों” के प्रभाव में काम कर रहे हैं।
उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर वे व्हाइट हाउस में न होते, तो पोप लियो शायद वेटिकन में भी न होते।
धार्मिक समूहों में नाराजगी
ट्रंप द्वारा धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर कई धार्मिक समूहों ने कड़ी आपत्ति जताई है। आलोचकों का कहना है कि खुद को ईसा मसीह के रूप में दिखाना ईसाई आस्थाओं का अपमान है। दूसरी ओर, ट्रंप के समर्थकों ने इस तस्वीर को केवल “डिजिटल सटायर” बताया और कहा कि इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। अमेरिका-ईरान मुद्दे पर भी दोनों के विचार अलग हैं। पोप ने युद्ध को “सर्वशक्तिमान होने का भ्रम” बताया, जबकि ट्रंप ने इसे “ईश्वर की इच्छा” कहा। साथ ही ट्रंप ने पोप पर वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना करने को लेकर भी निशाना साधा।
यह भी देखें : ईरान अमरीका वार्ता करवाने वाले पाकिस्तान के हाथ क्या लगा?

More Stories
ईरान अमरीका वार्ता करवाने वाले पाकिस्तान के हाथ क्या लगा?
सड़क किनारे मृत मिले काले भालू मामले की जांच शुरू
अमेरिका-ईरान तनाव से वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल, अमरीका भी बेहाल