March 7, 2026

ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी: अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को मिटा देंगे

ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी...

वॉशिंगटन, 21 जनवरी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या करवाई तो वह ईरान की “हसती मिटा देंगे”। ट्रंप ने न्यूज़नेशन के कार्यक्रम ‘केटी पावेलिच टुनाइट’ को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैंने बहुत कड़े निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ भी होता है, तो वे उन्हें नक्शे से मिटा देंगे।”

खामेनेई को लेकर बढ़ा तनाव

इससे पहले ईरान ने ट्रंप को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई से आगाह किया था। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने खामेनेई के लगभग 40 साल लंबे शासन को खत्म करने की बात कही थी, जिसके बाद ईरान की ओर से यह चेतावनी सामने आई है। ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबुलफज़ल शेकारची ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ट्रंप जानते हैं कि अगर हमारे नेता की ओर एक हाथ भी बढ़ाया गया, तो हम न सिर्फ़ उस हाथ को काट देंगे, बल्कि उनकी पूरी दुनिया को आग लगा देंगे।”

पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाए। ट्रंप और ईरान के बीच इस तरह के बयानों से एक बार फिर मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें अब इस टकराव पर टिकी हुई हैं।

यह भी देखें : ट्रंप डॉक्ट्रिन: ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर टैक्स क्यों लगाया?