पानीपत, 9 जुलाई : पानीपत रेलवे स्टेशन पर 24 जून की रात मालगाड़ी के डिब्बे में दो लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को ट्रेन से सोनीपत ले गए और रात में ट्रैक पर फेंक दिया। महिला जब ट्रैक से उठकर चलने लगी तो पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया। पीडि़ता को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
पीडि़ता ने 4 जून को डॉक्टर को घटना के बारे में बताया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने सोनीपत रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। पानीपत निवासी महिला के पति ने 1 जून को किला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महिला की पहचान हुई। अब जीआरपी और पुलिस की 40 टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
33 वर्षीय महिला ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर उसके साथ बलात्कार हुआ, जबकि पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि घटना पानीपत स्टेशन पर हुई। महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते वह घर छोडक़र चली गई थी।
महिला अपना बयान बदल रही है
33 वर्षीय महिला ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ, जबकि पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि घटना पानीपत स्टेशन पर हुई। महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते वह घर से निकली थी। 24 जून की रात वह पानीपत रेलवे स्टेशन पर कुर्सी पर बैठी थी। उस समय रात के करीब 10 बजे रहे होंगे।
जब वह पानी की टंकी की तरफ गई तो वहां दो युवक खड़े थे। वे उसे रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम की तरफ ले गए। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वे उसे ट्रेन में सोनीपत ले गए। यहां उन्होंने उसे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पटरी पर धकेल दिया। वहां से एक पैसेंजर ट्रेन आ गई। जब वह उठकर भागने की कोशिश की तो उसका पैर पटरी में फंस गया और वह ट्रेन के नीचे आ गई। दोनों युवक वहां से भाग निकले थे।

More Stories
बकाया भुगतान पर आईएमए सख्त, 5 जून से आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद करने की चेतावनी
हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पकड़ सड़क पर लेटे नजर आए
Kedarnath Yatra: खराब मौसम को देखते हुए अस्थायी रूप से रोकी गई केदारनाथ यात्रा