March 25, 2026

घने कोहरे के कारण दो स्कूल बसें आमने-सामने टकरा गईं

घने कोहरे के कारण दो स्कूल...

मोहाली, 18 दिसम्बर : गुरुवार सुबह खरार-कुराली राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण दो स्कूल बसें आमने-सामने टकरा गईं। इस दुर्घटना में दोनों बसों के चालकों और कुछ स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, इस दुर्घटना से दहशत फैल गई है।