March 27, 2026

शेयर मार्किट में आया भूचाल, निवेशकों को 6 लाख करोड़ डूब गए

शेयर मार्किट में आया भूचाल...

मुंबई, 27 मार्च : राम नवमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। वैश्विक अनिश्चितता और ईरान से जुड़े तनाव के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिला। भारतीय रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94 के पार पहुंच गया। रुपया 93.98 के पिछले बंद स्तर से गिरकर 94.16 पर खुला, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है।

VIX में उछाल, बढ़ा डर

बाजार खुलते ही निफ्टी VIX करीब 7% बढ़कर 26.30 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स निवेशकों के बीच बढ़ती घबराहट और अनिश्चितता का संकेत देता है। बीएसई का मार्केट कैप 4,31,01,834.74 करोड़ रुपये से गिरकर 4,25,16,405.24 करोड़ रुपये रह गया। इस गिरावट से निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट

  • सेंसेक्स: 990.07 अंक (1.32%) गिरकर 74,283.38
  • निफ्टी 50: 300.25 अंक (1.29%) गिरकर 23,006.20
  • अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।