चंडीगढ़, 14 दिसम्बर : पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है और शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में 23 जिला परिषदों के 347 जोन और 153 पंचायत समितियों के 2,838 जोन में 13,395 मतदान केंद्रों पर 18,718 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं।
44 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात
राज्य के 1,36,04,650 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 860 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 3,405 को संवेदनशील घोषित किया गया है। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए 44 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। राज्य चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया है, जिन्होंने विभिन्न जिलों में चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की है।
पंजाब भर के मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी की जा रही है। जिला परिषदों के 347 जोन में 1,249 उम्मीदवार मैदान में हैं और 15 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है। पंचायत समिति के 2,838 जोन में 8,098 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 181 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है।
यह भी देखें : विवादित ब्यान के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने मांगी अपने लिए सुरक्षा

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस