नई दिल्ली, 24 मार्च : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास रोज़ जिम या लंबा योग करने का समय नहीं होता। लेकिन अब अच्छी खबर यह है कि आप हफ्ते में सिर्फ दो दिन योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करके भी खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं।
नई स्टडी में बड़ा खुलासा
अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, करीब 30 हजार लोगों पर किए गए शोध में पाया गया कि सप्ताह में दो दिन की एक्सरसाइज भी मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त है।
कौन-सी एक्सरसाइज हैं फायदेमंद?
स्टडी में बताया गया कि साधारण एक्सरसाइज भी काफी असरदार हैं, जैसे:
- स्क्वैट्स
- पुश-अप्स
- घर का सामान उठाना
इनसे मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।
रोजमर्रा के काम भी होंगे आसान
योग और एक्सरसाइज का असर सिर्फ फिटनेस तक सीमित नहीं रहता। इससे सीढ़ियां चढ़ना-उतरना, चलना-फिरना और वजन उठाना आसान हो जाता है। साथ ही उम्र बढ़ने पर गिरने का खतरा भी कम होता है।
रोज नहीं, लेकिन नियमितता जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि मांसपेशियों के लिए रोज एक्सरसाइज जरूरी नहीं है। लेकिन हफ्ते में कम से कम दो दिन नियमित रूप से अभ्यास करना जरूरी है। बेहतर परिणाम के लिए इसे 3–4 दिन तक बढ़ाया जा सकता है।
क्यों जरूरी है मसल्स ट्रेनिंग?
मांसपेशियों को मजबूत करने का मतलब है उन्हें किसी वजन या बाहरी बल के खिलाफ काम करवाना। 20–25 मिनट तक पीठ, घुटनों और कूल्हों की एक्सरसाइज करने से काफी फायदा मिलता है। सिर्फ चलना (वॉक) पर्याप्त नहीं होता स्ट्रेंथ एक्सरसाइज भी जरूरी है। योग विशेषज्ञ आचार्य प्रतिष्ठा के अनुसार, “योग का एक घंटा आपकी कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा देता है और पूरे दिन को अधिक ऊर्जावान बना देता है।
अगर आप बुढ़ापे तक स्वस्थ और एक्टिव रहना चाहते हैं, तो रोज घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं, सिर्फ हफ्ते में 2 दिन नियमित योग और एक्सरसाइज भी आपको लंबे समय तक फिट रख सकती है।

More Stories
एल.पी.जी. की किल्लत से परेशान लोग c का करें ध्यान से इस्तेमाल
चैत्र नवरात्रि 2026: शुभ कार्यों के लिए क्या है सही समय?
छोटे बच्चों के लिए AC का सही तापमान कितना होना चाहिए?