चंडीगढ़, 12 फरवरी : पंजाब राज्य सूचना आयोग ने एक मामले की सुनवाई के दौरान ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय, ब्लॉक लुधियाना-1 के पीआईओ-कम-सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य सूचना आयोग के आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि बलकार सिंह निवासी सिधवां बेट, जिला लुधियाना द्वारा दायर केस नंबर 0999 ऑफ 2024 में पीआईओ-कम-सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द अमित कुमार के खिलाफ 16 मार्च 2026 को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए वारंट जारी किए गए हैं।
आयुक्त ने बताया कि अमित कुमार अब तक हुई तीन सुनवाइयों में आयोग के निर्देशों के बावजूद उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस मामले में आयोग ने आरटीआई एक्ट 2005 की धारा 18(3)(ए) के तहत पुलिस आयुक्त, लुधियाना को निर्देश जारी किए हैं कि वह अमित कुमार को वारंट की प्रति तामील करवाएं तथा उन्हें अगली सुनवाई 16 मार्च 2026 को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए सुनिश्चित करें।

More Stories
आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान
पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता – जसवंत सिंह गज्जन
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला