नई दिल्ली, 24 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत में गुस्सा है। पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। भारत ही नहीं, पूरा विश्व इस पर शोक मना रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस में एक व्यक्ति दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में केक लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। भारत स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या कम करने का आदेश जारी किया गया है।
क्या पाकिस्तान उच्चायोग में कोई जश्न मनाया गया?
दरअसल, एक व्यक्ति उच्चायोग में केक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बाहर खड़े पत्रकार उस व्यक्ति से केक के बारे में सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा है। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है: एक पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान उच्चायोग की ओर केक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
भाजपा नेता का दावा
इसके अलावा भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने अपने एक्स अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। भाजपा नेता ने पूछा कि क्या पहलगाम हमले का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग में तैयारी की जा रही है। भारत छोडऩे से पहले? उल्लेखनीय है कि भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात सैन्य, नौसेना और वायु सेना सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। इन सलाहकारों को एक सप्ताह के भीतर भारत छोडऩे का आदेश दिया गया है।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/people-demonstrated-in-front-of-pakistan-high-commission-in-delhi-against-the-attack/

More Stories
मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर, लेबनान में 31 मौतें, 149 घायल
विधानसभा चुनावों में 100 से अधिक सीटों पर दर्ज करेगी ‘आप’ पार्टी : भगवंत मान
प्रधानमंत्री मोदी की नेतन्याहू से बातचीत, पश्चिम एशिया के हालात पर जताई चिंता