चंडीगढ़/जालंधर, 21 मार्च : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की है कि जालंधर में बनने वाले ‘श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र’ का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यह परियोजना डेरा सचखंड बल्लां के पास विकसित की जाएगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डेरा सचखंड बल्लां का दौरा कर परियोजना के लेआउट प्लान की समीक्षा की। इस योजना को डेरा के प्रमुख संत निरंजन दास द्वारा मंजूरी मिल चुकी है, जिससे निर्माण प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।
10.50 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक कैंपस
सरकार ने गांव नौगज्जा और फरीदपुर में 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लेकर परियोजना के लिए आधार तैयार कर लिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस केंद्र में एक समय में 500 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। प्रमुख सुविधाएं:
- आधुनिक कक्षाओं से युक्त प्रशासनिक ब्लॉक
- समर्पित पुस्तकालय
- विशेष कोचिंग सुविधाएं
- गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर केंद्रित अध्ययन कार्यक्रम
इंटरप्रिटेशन हॉल बनेगा आकर्षण का केंद्र
केंद्र में एक विशेष ‘गुरु रविदास बाणी इंटरप्रिटेशन हॉल’ बनाया जाएगा, जहां गुरु रविदास के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल शिक्षकों के लिए आवासीय क्वार्टर, कैंटीन, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के मैदान। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह केंद्र गुरु रविदास की शिक्षाओं को वैश्विक स्तर पर फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद
इस मौके पर विधायक बलकार सिंह, इंद्रजीत कौर मान, पवन कुमार टीनू, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। यह परियोजना न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करेगी, बल्कि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भी पंजाब को एक नई पहचान देगी।
यह भी देखें : पंजाब में एआई क्रांति से खेती को नया सहारा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

More Stories
मुख्यमंत्री को सवाल पूछने आए किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
हरियाणा DGP और पत्नी को पाकिस्तानी साइबर अपराधियों का निशाना
वेयर हाऊस के डी.एम. ने की खुदकुशी, मंत्री लालजीत भुल्लर पर दबाव डालने का आरोप