चंडीगढ़, 10 जून 2026: थाना अजीतवाल के अंतर्गत आने वाले गांव तखानवध निवासी 27 वर्षीय बलजिंदर सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड से तंग आकर जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मृतक के पिता सुरजीत सिंह की शिकायत पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुरजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बेटे बलजिंदर की एक महिला से दोस्ती थी। महिला ने बलजिंदर से घरेलू कामों के लिए 2 लाख रुपये उधार लिए थे। जब बलजिंदर ने पैसे वापस मांगे तो महिला टाल-मटोल करने लगी। पैसे मांगने पर उसने बलजिंदर को धमकी दी कि वह उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगी।
इसी मानसिक परेशानी के चलते बलजिंदर ने जहरीली दवाई खा ली। परिजनों ने उसे मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले की जांच थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर राज सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने कथित आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
यह भी देखें: बैजनाथ के चौबीन में युवक ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

More Stories
ईडी ने बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हितेंद्र हैरी के आवास पर की छापेमारी
पंजाब कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ को दी मंजूरी
AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात