फिरोजपुर, 9 अप्रैल : पंजाब के फिरोजपुर में ‘डंकी’ रूट के जरिए विदेश भेजने के नाम पर चल रहे बड़े ठगी रैकेट का खुलासा हुआ है। फिरोजपुर देहाती पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिन्होंने एक परिवार से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस के अनुसार गांव सैदा वाला के एक परिवार से उनके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर 45 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई। आरोपी एजेंटों ने युवक को मंजिल तक पहुंचाने के बजाय धोखा दिया।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवक लवप्रीत सिंह को ‘डंकी’ (अवैध रास्ते) के जरिए विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। इसके लिए अलग-अलग किश्तों में बड़ी रकम वसूली गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने लंबी जांच की। बैंक स्टेटमेंट, दस्तावेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हुई।
इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने गुरविंदर सिंह, अर्शदीप सिंह, जोबनप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, मनदीप सिंह, गुरदित्त सिंह और जैमल सिंह सहित कुल 7 आरोपियों को नामजद किया है। सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी करण शर्मा (PPS) ने बताया कि शिकायत की जांच जुलाई 2025 से जारी थी। कानूनी राय और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। यह मामला एक बार फिर अवैध तरीके से विदेश जाने के खतरों को उजागर करता है, जहां लोग अपने बेहतर भविष्य की उम्मीद में ठगी का शिकार हो जाते हैं।
यह भी देखें : यूनिवर्सिटी में गवर्नर के दौरे से पहले बम की धमकी से मचा हड़कंप

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान