चंडीगढ़/जालंधर, 11 मई : पंजाब के सीमावर्ती जिलों में तनावपूर्ण स्थिति के बीच लोगों को राहत पहुंचाने और भयमुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार के 10 मंत्रियों ने शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। शनिवार को लगातार दूसरे दिन मंत्रियों ने अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में पाकिस्तान की सीमा से लगे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया तथा स्थानीय अधिकारियों से मिलकर आपातकालीन सेवाओं और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।
मंत्रियों ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि युद्ध की तनावपूर्ण स्थिति के दौरान आम लोगों को बुनियादी आवश्यकताओं, विशेषकर दवाइयों और दैनिक आवश्यकताओं जैसे दूध, दही, आटा, चावल और अन्य खाद्य पदार्थों तथा अन्य महत्वपूर्ण मानवीय आवश्यकताओं के मामले में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।
मुख्यमंत्री आलाअधिकारियों के सम्पर्क में
मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं सीमावर्ती जिलों के मंत्रियों व आला अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। वे लगातार इन क्षेत्रों की स्थिति पर फीडबैक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन की सुविधा व सुरक्षा तथा सुचारू लोक व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंजाब सरकार दोहरी रणनीति के तहत काम कर रही है।
इसलिए प्रत्येक जिले में 2 मंत्रियों को विशेष कार्य पर नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही अधिकारियों से समन्वय एवं सुचारू निगरानी के लिए कमांड सेंटर एवं समन्वय तंत्र स्थापित किया गया है, ताकि हर पल की जानकारी सरकार तक पहुंच सके और उसके अनुरूप तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें। सरकार द्वारा स्थापित 24 घंटे चलने वाले ‘क्राइसिस कमांड सेंटर’ के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों से सीधा फीडबैक लिया जा रहा है।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/yellow-alert-for-13-districts-of-punjab-today-rain-forecast-till-15th/
More Stories
मैराथन धावक फौजा सिंह को फॉर्च्यूनर ने टक्कर मारी, चालक गिरफ्तार
अमेरिका की बजाय दूसरे देशों में भेजकर 38,24,041 रुपये की धोखाधड़ी
पंजाब विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे