मेक्सिको, 26 जून : मेक्सिको में जश्न की शाम गोलियों की आवाज से बिखर गई। यहां लोग जश्न मना रहे थे। तभी कुछ बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना मेक्सिको के हिंसा प्रभावित राज्य गुआनाजुआटो में हुई। यह गैंगवार से प्रभावित राज्य है। मेक्सिको में सडक़ हिंसा का एक भयावह इतिहास रहा है।
वीडियो में गोलीबारी की घटना रिकार्ड
यह घटना गुआनाजुआटो के इरापुआटो शहर में हुई। हमला उस समय हुआ जब स्थानीय लोग सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में नाच रहे थे और शराब पी रहे थे। ऑनलाइन साझा किए गए एक वीडियो में गोलीबारी शुरू होने के बाद घबराए लोगों को बेकाबू होकर इधर-उधर भागते हुए दिखाया गया है। लोग इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
इसमें एक सडक़ पर लड़कियां और लडक़े नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। चारों तरफ मस्ती का माहौल है। लड़कियां मद्धिम रोशनी में डांस कर रही हैं, यह कुछ सेकंड तक जारी रहता है, फिर गोलियों की आवाज सुनाई देती है। इसके बाद अफरा-तफरी मच जाती है। लोग चीखने-चिल्लाने लगते हैं और भागने लगते हैं। इरापुआटो के एक अधिकारी रोडोल्फो गोमेज़ सर्वेंट्स ने पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या बढक़र 12 हो गई है, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हुए हैं। मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले की निंदा की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को अमेरिका ने किया खारिज, व्हाइट हाउस ने बताया ‘हास्यास्पद’
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
धोखाधड़ी के आरोप में कनाडा के पूर्व लॉ डीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी