शिमला, 05 मई 2026: राजधानी शिमला के अन्नाडेल स्थित ठाकुर बाग में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान निखिलेष के रूप में हुई है। वह 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद काफी तनाव में था।
सोमवार को हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। शाम को निखिलेष ने यह खौफनाक कदम उठाया। दोस्त निखिल शर्मा ने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर प्रेमलाल शर्मा के फ्लैट पर पहुंची। वहां निखिलेष पंखे से लटका मिला। पिता ने बताया कि परीक्षा परिणाम खराब रहने के चलते बेटा मानसिक दबाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी देखें: ऑनलाइन गेम खेलने से रोके जाने पर तीन नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा