शिमला, 05 मई 2026: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुफरी, फागू और महासू पीक समेत मंडी और सिरमौर जिले के कई इलाकों में ओलों की मोटी परत जम गई।
कुफरी-महासू क्षेत्र में लगातार चार दिन से ओलावृष्टि जारी है। इससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने आज किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कल चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के लिए यलो अलर्ट रहेगा।
विभाग के अनुसार 7 से 9 मई तक मौसम में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 10 और 11 मई को प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश हो सकती है।
यह भी देखें: लगातार बारिश ने शिमला में मचाई तबाही, तीन सेकंड में गिरी 5 मंजिला इमारत

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत