नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : त्योहारी सीजन से पहले सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स पर दोनों धातुओं के दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। आज (मंगलवार, 14 अक्टूबर) एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 126,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का वायदा भाव 161,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी नई ऊंचाई पर
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 4,130.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछला बंद भाव 4,133 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक, यह 42.10 डॉलर की बढ़त के साथ 4,175.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सोने की कीमतें 4,175.40 डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गईं। कॉमेक्स चांदी वायदा 50.75 डॉलर पर खुला।
पिछला बंद भाव 50.42 डॉलर पर था। खबर लिखे जाने तक, चांदी 1.75 डॉलर की बढ़त के साथ 52.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। आज इसने 52.31 डॉलर का उच्च स्तर छुआ।
यह भी देखें : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर की जोड़ी को पटना साहिब में रखा जाएगा

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनुकल्प मिश्रा समेत 3 आरोपियों के घर से 10 लाख के जेवर और 2 लाख कैश बरामद
पूर्व मेदिनीपुर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गया ट्रॉलर लापता, 15 मछुआरे भी गायब
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश जारी, 10 जुलाई की आधी रात तक 180-250 mm तक बारिश का अनुमान