March 24, 2026

गोल्डी बराड़ गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, जिंदा कारतूस बरामद

गोल्डी बराड़ गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार...

फरीदकोट, 24 मार्च : फरीदकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. प्रग्या जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल (मैगजीन सहित) और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी डीएसपी (इंवेस्टिगेशन) अवतार सिंह ने दी।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगदीप कुमार उर्फ दीपु (फरीदकोट), चेतन घारू उर्फ चेतू (फिरोजपुर), सन्नी सिंह (फरीदकोट) पुलिस के अनुसार 19 मार्च को सीआईए स्टाफ की टीम ने नई दाना मंडी, फरीदकोट में चेकिंग और गश्त के दौरान जगदीप और चेतन को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार बरामद किए गए।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें ये अवैध हथियार आगे सप्लाई करने के लिए दिए गए थे। इस आधार पर पुलिस ने दो और लोगों को नामजद किया, जिनमें से सन्नी सिंह को 22 मार्च को जहाज ग्राउंड के पास गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि चेतन घारू के खिलाफ पहले भी हत्या समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।

पुलिस कर रही है नेटवर्क की गहन जांच

फरीदकोट पुलिस ने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच जारी है। इस संबंध में थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा ऑपरेशन इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की निगरानी में चलाया गया, जिसमें सीआईए स्टाफ और टेक्निकल सेल की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी देखें : भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो तस्वीर कुछ और होती: मुख्यमंत्री