दिल्ली, 28 जून 2026: दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। 4 जुलाई को सरकार 300 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को जनता को समर्पित करेगी।
इन नई बसों के शामिल होने से दिल्लीवासियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त यात्रा का विकल्प मिलेगा। ये बसें राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
सरकार का लक्ष्य है कि सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जाए। इससे निजी वाहनों पर लोगों की निर्भरता कम होगी और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।
यह भी देखें: दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, गुरु रंधावा जिम फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

More Stories
भारत सरकार बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण से बचाने के लिए सोशल मीडिया पर बढ़ाएगी सख्ती
केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे, बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
काशी को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, वाराणसी से नई दिल्ली के बीच जल्द चलेगी स्लीपर वंदे भारत