चंडीगढ़, 17 जून 2026: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पश्चिम विहार स्थित गुरु रंधावा के फिटनेस जिम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान अरमान और तुषार उर्फ ताशू उर्फ पिंकू के रूप में हुई है। दोनों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के इशारे पर काम कर रहे थे। अनिल पंडित फिलहाल अमेरिका में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा है।
सलमान खान से गुरु रंधावा की नजदीकी को इस हमले का मुख्य कारण बताया जा रहा है। 11 जून की सुबह करीब 4 बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम के बाहर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस ने मौके से 7 खाली कारतूस बरामद किए थे।
यह भी देखें: बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू