चंडीगढ़/अमृतसर, 31 दिसंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात आरोपियों को 4.075 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (जिसे आम तौर पर ‘आईसीई’ कहा जाता है) और एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल सहित गिरफ्तार कर पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों से जुड़े सीमा पार संचालित नशा तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
चरणबद्ध कार्रवाई से टूटी सप्लाई चेन
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव जसरोर के जजबीर सिंह उर्फ जज (21), अमृतसर के अजनाला के जसपाल सिंह उर्फ जस्स (22), गुरदासपुर के गांव लोपां के अनमोलप्रीत सिंह (19), गुरदासपुर के गांव संदलपुर के हरपिंदर सिंह उर्फ भिंदा (32), गुरदासपुर के गांव संदलपुर के तरुनप्रीत सिंह (20), अमृतसर के गांव बुआ नंगली के देविंदर सिंह उर्फ बाऊ (33) तथा अमृतसर के गांव बुआ नंगली के मनदीप सिंह (24) के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि ये नशीले पदार्थ पाकिस्तान से तस्करी कर हैंडलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय मॉड्यूलों के जरिए पूरे राज्य में वितरित किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे–पीछे के सभी संबंधों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों के निर्देश पर कर रहे थे काम
इस ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने पहले जजबीर सिंह उर्फ जज को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 225 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांचकर्ताओं ने डिजिटल संचार के माध्यम से लगातार पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण की मदद से सप्लाई चेन को तोड़ते हुए उसके साथी जसपाल सिंह उर्फ जस्स को गिरफ्तार कर 1.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
यह भी देखें : पंजाब विधानसभा में ‘विकसित भारत–जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित

More Stories
एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से गिरफ्तार
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे डिवीजनों के बीच चंडीगढ़ में ट्रेड मीट 2026 आयोजित